सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Collision between private and government buses in Kutheda; accident occurred while overtaking.

Hamirpur (Himachal) News: कुठेड़ा में निजी-सरकारी बस में टक्कर, ओवरटेक करते हुए हादसा

Fri, 26 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Collision between private and government buses in Kutheda; accident occurred while overtaking.
कुठेड़ा में निजी-सरकारी बस में टक्कर। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत कुठेड़ा में वीरवार सुबह करीब 9:15 बजे एक निजी और सरकारी बस के बीच टक्कर हो गई। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई है, टक्कर से दोनों बसों को नुकसान पहुंचा है, जबकि घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दोनों ही बसें सुजानपुर से हमीरपुर आ रही थीं। इसी दौरान कुठेड़ा के समीप एक बस ने दूसरी को ओवरटेक करने का प्रयास किया गया, जिससे दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। यात्री अन्य निजी बसों के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना हुए। यातायात पुलिस ने दोनों बस चालकों से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों की जानकारी ली। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed