फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Concerns raised over safety arrangements at Badsar trade fair; domestic cylinders being used.

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर ट्रेड मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, घरेलू सिलिंडर का हो रहा इस्तेमाल

Fri, 31 Jul 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Concerns raised over safety arrangements at Badsar trade fair; domestic cylinders being used.
बड़सर में सजे फूड स्टॉल में खुले में रखी खाने की वस्तुएं। संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत बड़सर के तहत सड़क किनारे लगे ट्रेड मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभाग केवल अनुमति देने तक सीमित हैं, जबकि मेले में आने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

मेले को शुरू हुए 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक न राजस्व विभाग की ओर से कोई कार्रवाई हुई है और न ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मेले में बिक रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था नहीं दिख रही है।
वहीं, कुछ ढाबा संचालकों द्वारा घरेलू सिलिंडर के इस्तेमाल की बात भी सामने आ रही है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इसकी जांच नहीं की गई है। मेले में कई स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्था भी अधूरी नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नियमों के अनुसार मेले में खाद्य सामग्री की जांच और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।

कोट्स :

मेले के आयोजन के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। केवल प्रचार-प्रसार के लिए वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर घूमने की अनुमति ली गई थी। संबंधित विभागों के साथ मामले की जांच करवाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर


मामला हमारे ध्यान में आया है और जल्द ही मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -डॉ अभिषेक ठाकुर, निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर

बिल व्यवस्था को लेकर मामला ध्यान में आया है और जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि ग्राहकों को भी बिल मांगना चाहिए। -कुलदीप सिंह, सहायक आयुक्त, जीएसटी विंग, आबकारी एवं कराधान विभाग





बड़सर के सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के आदेश दे दिए हैं। नियमों के उल्लंघन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। -आंचल कुमारी, डीएफएसी, हमीरपुर

बड़सर में सजे फूड स्टॉल में खुले में रखी खाने की वस्तुएं। संवाद

बड़सर में सजे फूड स्टॉल में खुले में रखी खाने की वस्तुएं। संवाद

बड़सर में सजे फूड स्टॉल में खुले में रखी खाने की वस्तुएं। संवाद

बड़सर में सजे फूड स्टॉल में खुले में रखी खाने की वस्तुएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article