{"_id":"6a441c5e416074038b066f8a","slug":"crowds-thronged-the-medical-college-after-the-holiday-long-queues-formed-at-every-counter-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-199055-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज में उमड़ी लोगों की भीड़, हर काउंटर पर लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज में उमड़ी लोगों की भीड़, हर काउंटर पर लगी लंबी कतारें
Wed, 01 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में विभिन्न जांच के लिए बिल कटवाने के लिए कतारों में मरीज। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सोमवार को दो दिन के अवकाश के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ओपीडी शुरू होते ही पंजीकरण और जांच संबंधी बिल बनवाने के लिए मरीजों एवं उनके परिजनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थिति ऐसी रही कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन को महिला और पुरुष मरीजों की अलग-अलग लाइनें बनवानी पड़ीं।
समय : 12:10 मिनट, स्थान : मेडिकल कॉलेज हमीरपुर।
कैश काउंटर पर विभिन्न जांच के लिए बिल काटे जा रहे हैं। सुरक्षा कर्मी भी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। मरीज आपस में बातचीत कर अस्पताल की असुविधा को कोस रहे हैं।
ऑर्थो, मेडिसिन ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ है। गायनी ओपीडी के बाहर महिलाएं अपनी बारीं का इंतजार कर रही हैं। मेडिकल कॉलेज में विभिन्न जांच के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर बिल बनाए जाते हैं। सामान्य पैथोलॉजी जांच के बिल ओपीडी पर्ची वाले कक्ष में काटे जाते हैं, जबकि एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जांच के लिए दूसरे कक्ष में बिल बनते हैं।
विज्ञापन
एक्सरे जांच का बिल बनाने वाला कर्मचारी अवकाश पर हैं। उसके अभाव में एक ही कक्ष में बिल बनाने पड़े, जिससे बिल बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ गई। नतीजतन जांच कराने आए मरीजों को लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़।
मरीजों ने बताया कि केवल बिल बनवाने में ही काफी समय लग गया, जिससे उनकी जांच और उपचार भी देर से शुरू हो रहे हैं।
कोट
छुट्टियों के बाद मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही। उपलब्ध स्टाफ के माध्यम से व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया और भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मरीजों की अलग-अलग लाइनें बनवाई गईं। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में विभिन्न जांच के लिए बिल कटवाने के लिए कतारों में मरीज। संवाद- फोटो : samvad