सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Decision on Bhoranj Block Committee Chairperson and Vice-Chairperson today.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर निर्णय आज

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ब्लॉक समिति भोरंज के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह रोचक हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहे हैं और किसी भी तरह की चूक से बचने की रणनीति में जुटे हैं।

मतदान की स्थिति बनने पर क्रॉस वोटिंग की संभावना भी जताई जा रही है। कांग्रेस ने दावा किया है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए उसके पास 13 ब्लॉक समिति सदस्यों का समर्थन है। हालांकि, दोनों ही दलों ने अभी तक अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बढ़त हासिल करने के लिए दोनों दलों के नेताओं ने ब्लॉक समिति सदस्यों से लगातार संपर्क और फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। सभी की निगाहें 15 अप्रैल को भोरंज मिनी सचिवालय के बैठक सभागार में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हैं।
विज्ञापन

पहली बैठक में भाजपा समर्थक ब्लॉक समिति सदस्य अनुपस्थित रहे थे, जबकि कांग्रेस समर्थक 13 सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। पंचायत समिति भोरंज में कुल 22 वार्ड हैं। कोरम पूरा करने के लिए पहली बैठक में 15 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी, जबकि दूसरी बैठक में 12 सदस्यों की मौजूदगी पर्याप्त होगी।

कांग्रेस-भाजपा ने किया बहुमत का दावा
भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल ने बताया कि कांग्रेस के पास ब्लॉक समिति के सदस्यों का पूर्ण बहुमत है। कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर विजय हासिल करके प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाएगी। वहीं, भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बताया कि भोरंज ब्लॉक समिति पर भाजपा का ही कब्जा होगा। इसके लिए भाजपा के पास पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है। भाजपा एक रणनीति के तहत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed