फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Double-lane bridge to be built over Dohg Nullah; 3.92 crore to be spent.

Hamirpur (Himachal) News: डोहग नाले पर बनेगा डबल लेन पुल, 3.92 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 01 Jul 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। कांगू-धनेटा सड़क मार्ग पर पनसाई गांव के समीप डोहग नाले पर जल्द ही डबल लेन पुल का निर्माण होगा। 44.337 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 3.92 करोड़ रुपये का टेंडर अवार्ड कर दिया है।
विज्ञापन

बरसात के बाद निर्माण शुरू होगा और ठेकेदार को अप्रैल 2027 तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में डोहग नाले पर बना पुल संकरा होने के कारण आमने-सामने से आने वाले वाहनों को गुजरने में काफी दिक्कत होती है। बड़े वाहनों की आवाजाही के दौरान कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है, जबकि बरसात के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग लंबे समय से डबल लेन पुल की मांग कर रहे थे। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नए पुल के बनने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

डोहग नाले पर बनने वाले पुल का टेंडर अवार्ड हो चुका है। पुल के निर्माण पर लगभग 3.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -अमन, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उपमंडल धनेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article