{"_id":"6a4414f4eb67ca6bab002ecc","slug":"e-buses-to-run-from-una-to-punjab-travel-to-become-convenient-hamirpur-hp-news-c-93-1-una1025-196880-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऊना से पंजाब तक दौड़ेंगी ई-बसें, सफर होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऊना से पंजाब तक दौड़ेंगी ई-बसें, सफर होगा सुगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। ऊना से पंजाब के नवांशहर और गढ़शंकर तक जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो के 29 रूटों पर ई-बसें चलाएगा। इनमें से अधिकतर रूट पर पुरानी बसों काे हटाकर ई बसों को दौड़ाया जाएगा। इसके अलावा एचआरटीसी कुछ नए रूटों पर भी ई-बसों को चलानी की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर एचआरटीसी डिपो ने नए रूटों पर ई-बसों के संचालन के प्रस्ताव को परिवहन विभाग को मंजूरी के लिए भेज दिया है। विभाग से हरी झंडी मिलते ही नए रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। एचआरटीसी ने ऊना डिपो के लिए ई-बसों के संचालन का विस्तृत खाका तैयार किया है। प्रस्तावित रूटों में जिले के विभिन्न स्थानीय रूटों के अलावा पंजाब के नवांशहर और गढ़शंकर अंतरराज्यीय रूट भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा एम्स बिलासपुर के लिए भी ई-बस सेवा शुरू करने की योजना है। ई-बसों की चार्जिंग के लिए ऊना डिपो ने चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर लिए हैं। आईएसबीटी ऊना, एचआरटीसी वर्कशॉप, हरोली बस अड्डा और अंब बस अड्डे में चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को 297 के करीब इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके तहत पहले चरण में ऊना डिपो को 35 ई-बसें आवंटित की जाएंगी।
एचआरटीसी अधिकारियों का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल पर निर्भरता कम होगी और परिवहन निगम के परिचालन खर्च में भी कमी आएगी। इसके साथ ही यात्रियों को धुएं और शोर-रहित आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
ई-बसों को पुराने रूटों पर चलाया जाएगा। कुछ को नए रूट पर चलाने की योजना है, जिसके लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते है नए रूटों पर भी ई-बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। -राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना