{"_id":"69e11c153e65a231a20cf99d","slug":"elderly-man-dies-while-serving-patients-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-190448-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मरीजों की सेवा करने जा रहे बुजुर्ग का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मरीजों की सेवा करने जा रहे बुजुर्ग का निधन
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर के सदस्य थे ओम प्रकाश
-लंगर सेवा के लिए आते समय अस्पताल के बाहर बिगड़ी तबीयत
-- -- -- -- -- -- -
हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर के सदस्य ओम प्रकाश टेकड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर वह अचानक बीमार हो गए थे। वह 83 वर्ष के थे और निरंतर संस्था के साथ सेवा के कार्य में लगे रहे। रोजाना की तरह वह बुधवार को लंगर सेवा के लिए आए लेकिन अस्पताल के बाहर गिर गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड में जाया गया। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन चंडीगढ़ पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरवार को उनके पैतृक गांव धनेड़ लिंगड़ी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संस्था के पूर्व प्रधान विजय कुमार पुरी ने सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Trending Videos