फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Facilities in government schools will now be expanded.

Hamirpur (Himachal) News: अब सरकारी स्कूलों की सुविधाओं में होगा विस्तार

Sat, 13 Jun 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 13 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग ने सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने की योजना तैयार की है। इसके तहत स्कूलों को गोद लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से स्कूलों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा। योजना के अंतर्गत स्वयंसेवी और विभिन्न संगठन स्कूलों में फर्नीचर, रंग-रोगन सहित आधारभूत ढांचे के विकास में सहयोग करेंगे। इससे विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इस पहल के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शिक्षक स्कूल स्तर पर सामुदायिक बैठकों का आयोजन कर लोगों को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिला के छह शिक्षा खंडों में हजारों स्वयंसेवी पहले ही सरकारी स्कूलों को गोद लेकर सहयोग कर रहे हैं। विभाग ने अब शेष स्कूलों को भी इस अभियान से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, ताकि सभी स्कूलों का समान रूप से विकास सुनिश्चित किया जा सके।

कोट
स्कूल प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए कार्य किया जाएगा, ताकि स्कूलों में विकास हो सके। -सुनील कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article