{"_id":"69b70c1031b3258302074706","slug":"family-members-raised-questions-over-the-death-of-a-person-in-bela-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-186742-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बेला में व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बेला में व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत गांव बेला में व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान 57 वर्ष के प्रदीप शर्मा के रूप में हुई। प्रदीप शर्मा नादौन प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार भी थे। हालांकि परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाए हैं।
एएसपी हमीरपुर राजेश शर्मा तया डीएसपी नादौन गौरवजीत सिंह ने स्वयं मौका पर पहुंच कर गहन निरीक्षण किया। उनकी उपस्थिति में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। रविवार दोपहर लोगों ने बेला के मोक्ष धाम पर प्रदीप शर्मा को अंतिम विदाई दी। शनिवार रात प्रदीप शर्मा अपने दोस्त टैक्सी यूनियन नादौन के पूर्व प्रधान परविंदर कटोच के साथ क्रिकेट स्टेडियम के निकट एक दुकान के लैंटर से सीढ़ियां उतर रहे थे।
कटोच ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे यह दुर्घटना हुई। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों नीचे आ गिरे। दोनों सीमेंटेड गली पर सर के बल गिर गए। शर्मा के सिर के पीछे की ओर गहरी चोट लगी थी। सूचना मिलते ही गांव के युवाओं ने दोनों घायलों को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रदीप शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
कटोच को टांडा रेफर कर दिया गया। हालांकि शर्मा के परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर तीन-चार लोग और भी उपस्थित थे। प्रदीप शर्मा के भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा ने मांग की है कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए।
प्रदीप शर्मा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद सिकंदर कुमार, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। एएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
Trending Videos