{"_id":"6a4424093ae3605cfe02f2ad","slug":"farmers-in-maharal-informed-about-schemes-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-199123-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महारल में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महारल में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
Wed, 01 Jul 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
महारल में किसान गोष्ठी मेंकिसानों की फार्मर रजिस्ट्री करते कृषि विभाग के अधिकारी। स्रोत : जागरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। कृषि विभाग की आतमा परियोजना हमीरपुर की ओर से मंगलवार को विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत महारल में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री भी की गई।
आतमा परियोजना के परियोजना निदेशक राकेश धीमान, परियोजना उपनिदेशक राजेश शर्मा तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खेत बचाओ अभियान, पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
राकेश धीमान ने बताया कि एग्रीस्टेक परियोजना के तहत जिला हमीरपुर में सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य किसानों का प्रमाणित डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है, ताकि भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं, डीबीटी, फसल बीमा, कृषि सहायता और अन्य सेवाओं का लाभ पारदर्शी एवं त्वरित तरीके से मिल सके।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान लोक मित्र केंद्र संचालक और पटवारी की सहायता से कई किसानों की मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री की गई। पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान कर्म सिंह ने किसान गोष्ठी के आयोजन के लिए कृषि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।