फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FIR registered against a woman for allegedly vandalizing a temple.

Hamirpur (Himachal) News: मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 19 Aug 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 19 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against a woman for allegedly vandalizing a temple.
बलोड़ गांव में मंदिर परिसर में तोड़फोड़। स्रोत : जागरूक पाठक
भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत बलोड़ गांव में मंदिर परिसर में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बलोड़ निवासी 46 वर्षीय सुनीता देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 17 अगस्त को शाम करीब 5:45 बजे वह मंदिर परिसर की बावड़ी से पानी भरने गई थीं।
सुनीता देवी के अनुसार, उस समय एक महिला मंदिर परिसर में मौजूद थी और कथित तौर पर मंदिर में स्थापित मूर्तियों, टाइलों और मंदिर के सामान के साथ तोड़फोड़ कर रही थी। डर के कारण वह पानी भरकर वहां से चली गईं और परिवार को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिवार ने मंदिर के पुजारी अजीत सिंह को इस संंबंध में जानकारी दी।
कोट
मामला ध्यान में आया है। आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article