{"_id":"6a2863a075b993d45f09af16","slug":"forests-burned-at-eight-places-forest-wealth-worth-lakhs-reduced-to-ashes-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-196555-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आठ जगह दहके जंगल, लाखों की वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आठ जगह दहके जंगल, लाखों की वन संपदा राख
Wed, 10 Jun 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
जल ग्रां में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के समीप लगी आग को बुझाते हुए कर्मचारी। स्रोत जागरूक पाठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी/हमीरपुर। जिलेभर में मंगलवार को आठ अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं, जिनसे वन विभाग को लाखों रुपये की वन संपदा का नुकसान हुआ है।
आग से सबसे अधिक क्षति उपमंडल बड़सर में हुई, जहां चार अलग-अलग जंगलों में आग लगने से वन संपदा जलकर राख हो गई। हालांकि अग्निशमन विभाग और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से सभी स्थानों पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे करोड़ों की संपत्ति और बड़ी मात्रा में वन संपदा को बचा लिया गया।
पहली घटना बरोटी क्षेत्र में हुई, जहां दमकल विभाग की टीम वाहन सहित मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इसके बाद दोपहर 12:23 से 1 बजे के बीच पलासडु, झंझयाणी और हड़ेटा क्षेत्रों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इन स्थानों पर लोगों के सहयोग से विभागीय कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया।
दोपहर लगभग दो बजे हमीरपुर–बिलासपुर सीमा के बैहल जंगल में आग लगने से भी लाखों की वन संपदा जल गई।
वहीं, शाम चार बजे के बाद जिला मुख्यालय के बदारन, नरैण, ताल क्षेत्र में निजी भूमि पर झाड़ियां जलाने के दौरान आग फैलकर जंगल तक पहुंच गई, जिसे लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया गया। इसके बाद शाम छह बजे के आसपास पक्का भरो में बिजली के ट्रांसफार्मर के पास और बजूरी क्षेत्र में भी आग लग गई।
विज्ञापन
तेज हवाओं के कारण आग जंगल की ओर फैल गई, जिसे स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मदद से नियंत्रित किया गया।