{"_id":"6a7074368e8ca4200006e5ab","slug":"video-students-of-sujanpur-college-took-oath-of-drug-de-addiction-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुजानपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुजानपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनका स्वस्थ, जागरूक व नशामुक्त रहना विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी है। इस मौके पर उपप्राचार्या डॉ. सुमन सहित डॉ. सपना राणा, प्रो. वंदना, प्रो. अरविंद, प्रो. शशि, प्रो. संदीप और प्रो. उमा शर्मा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।