{"_id":"6a701e600f3fb5a37c0c5754","slug":"video-fire-caused-by-a-short-circuit-breaks-out-at-a-gurudwara-sahib-in-faridkot-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के गुरुद्वारा साहिब में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के गुरुद्वारा साहिब में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
फरीदकोट के स्थानीय कोटकपूरा रोड स्थित माई गोदड़ी कॉलोनी में बने गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर सिमरन द्वार में रविवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप तथा गुटका साहिब को पूरी श्रद्धा के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
आग तेजी से गुरुद्वारा साहिब के हॉल में फैल गई, जिससे वहां रखे बिस्तर, एयर कंडीशनर (एसी), डाउन सीलिंग और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे आग पूरे भवन में फैलने से पहले ही रोक ली गई और बड़ा नुकसान टल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन गुरतेज सिंह खोसा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी राहत यह रही कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप और गुटका साहिब पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।