Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Raj Kundra visited Sri Darbar Sahib to pay his respects; the star cast of 'The Great Punjab Robbery' accompanied him
{"_id":"6a70216a02886cac52090776","slug":"video-raj-kundra-visited-sri-darbar-sahib-to-pay-his-respects-the-star-cast-of-the-great-punjab-robbery-accompanied-him-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे राज कुंद्रा, 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' की स्टारकास्ट भी थी साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे राज कुंद्रा, 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' की स्टारकास्ट भी थी साथ
आगामी पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' की रिलीज से पहले अभिनेता राज कुंद्रा फिल्म की स्टारकास्ट के साथ श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगत के लिए जल सेवा भी की और फिल्म की सफलता की अरदास की।
मीडिया से बातचीत में राज कुंद्रा ने फिल्म के अंग्रेजी नाम को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब की महानता को दुनिया के सामने लाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग शिक्षित हैं और इस नाम को आसानी से समझते हैं।
राज कुंद्रा ने बताया कि फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाई गई बैंक डकैती का असली मकसद क्या है और इसके पीछे कौन-सा रहस्य छिपा है, इसका खुलासा 7 अगस्त को फिल्म रिलीज होने के बाद ही होगा।
टीजर में दिखाए गए एक्शन दृश्यों पर उन्होंने निर्देशक सौरभ वर्मा की जमकर सराहना की। उनका कहना था कि निर्देशक ने पंजाबी सिनेमा में बॉलीवुड स्तर का प्रोफेशनल अंदाज पेश किया है। फिल्म की शूटिंग महज 30 दिनों में पूरी की गई है। उन्होंने डीओपी अमित सिंह समेत पूरी तकनीकी टीम के काम की भी प्रशंसा की।
फिल्म में महावीर भुल्लर, परमीश सिंह और पायल राजपूत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कलाकारों ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म की कहानी और अलग अंदाज पसंद आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।