{"_id":"69f79cd686b07dcc9a059f67","slug":"four-couples-entered-the-electoral-fray-in-nagar-panchayat-bhota-and-the-old-tradition-was-seen-again-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-192386-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत भोटा में चार दंपती चुनावी समर में उतरे, फिर दिखी पुरानी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत भोटा में चार दंपती चुनावी समर में उतरे, फिर दिखी पुरानी परंपरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के चुनाव इस बार कई मायनों में खास बन गए हैं। सात वार्डों वाली इस नगर पंचायत में चार दंपतियों ने चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
भोटा की राजनीति में पति-पत्नी के एक साथ चुनाव लड़ने की परंपरा पहले भी देखने को मिलती रही है, लेकिन इस बार पति-पत्नी की जोड़ियों की संख्या ने रिकाॅर्ड कायम किया है। सात वार्ड वाले इस निकाय में चार दंपती जोड़ियां चुनावी मैदान में है।
पिछली बार भी नगर पंचायत में दंपती अश्विनी सोनी और सपना सोनी अलग-अलग वार्ड में चुनाव जीतकर आए थे।
इस बार भी चुनावों में अनुभवी राजनीतिक चेहरे, पूर्व प्रधान, पूर्व उपाध्यक्ष और युवा नेतृत्व एक साथ मैदान में होने से हर वार्ड का मुकाबला चर्चा का विषय बना हुआ है। शरण प्रसाद एक बार फिर सक्रिय राजनीति में दमखम दिखा रहे हैं।
नगर पंचायत भोटा में एक बार प्रधान रह चुके शरण प्रसाद ने इस बार वार्ड नंबर-7 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी सर्वजीत कौर, जो खुद भी तीन बार नगर पंचायत प्रधान रह चुकी हैं, उन्होंने वार्ड नंबर-3 से परचा भरा है।
अश्विनी सोनी, जो पिछली बार पार्षद रहे थे, इस बार वार्ड नंबर-2 से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी सपना सोनी, जो पिछले कार्यकाल में नगर पंचायत प्रधान रह चुकी हैं, उन्होंने वार्ड नंबर पांच से फिर परचा भरा है।
भोटा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सन्नी शर्मा पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह वार्ड नंबर-2 से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पत्नी मनोरमा शर्मा भी वार्ड नंबर-4 से पार्षद पद के लिए मैदान में हैं। युवा चेहरों के तौर पर इस जोड़ी पर भी लोगों की नजरें टिकी हैं।
नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संजय धीमान इस बार वार्ड नंबर-7 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी ज्योति धीमान पहली बार वार्ड नंबर-5 से पार्षद पद के लिए चुनावी समर में उतरी हैं।
इस प्रकार भोटा नगर पंचायत के सात वार्डों में चार राजनीतिक जोड़ियों की मौजूदगी ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है। अब देखना होगा कि जनता अनुभव पर भरोसा जताती है या नए चेहरों को मौका देकर स्थानीय राजनीति की दिशा बदलती है।
Trending Videos