फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Full-body health checkups will now be available at the Red Cross lab; thyroid testing has also commenced.

Hamirpur (Himachal) News: अब रेडक्रॉस लैब में हो सकेगा फुल बॉडी हेल्थ चेकअप, थायराइड जांच भी शुरू

Wed, 29 Jul 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने की दिशा में हमीरपुर रेडक्रॉस प्रयोगशाला ने बड़ी पहल की है। पहली बार रेडक्रॉस लैब में फुल बॉडी हेल्थ चेकअप पैकेज की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही थायराइड जांच की आधुनिक सुविधा भी मरीजों को मिलने लगी है। अब लोगों को थायराइड टेस्ट के लिए निजी प्रयोगशालाओं या अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

रेडक्रॉस प्रयोगशाला में हाल ही में थायराइड जांच की नई मशीन स्थापित की गई है। इसके बाद यहां 280 रुपये में थायराइड जांच शुरू कर दी गई है, जबकि 1500 रुपये में फुल बॉडी हेल्थ चेकअप पैकेज उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस पैकेज के तहत शरीर की विभिन्न आवश्यक जांचें एक ही स्थान पर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक रेडक्रॉस प्रयोगशाला में केवल सामान्य पैथोलॉजी जांचें ही होती थीं, लेकिन पहली बार फुल बॉडी हेल्थ चेकअप की सुविधा शुरू होने से मरीजों को कम खर्च में व्यापक स्वास्थ्य जांच का विकल्प मिलेगा।
इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ उन मरीजों को मिलेगा, जिन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर या निजी प्रयोगशालाओं पर निर्भर रहना पड़ता था। आयुर्वेदिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद पिछले दो वर्षों से रिक्त होने के कारण वहां जांच सेवाएं बंद हैं।
ऐसे में अधिकतर मरीज मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला पहुंचते थे, जहां रोजाना अधिक भीड़ रहती है और कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता है।
नई सुविधाएं शुरू होने से मरीजों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण जांच उपलब्ध होगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला पर बढ़ते दबाव में भी कमी आने की उम्मीद है।


कोट

जिला प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। रेडक्रॉस प्रयोगशाला में शुरू की गई नई जांच सेवाओं का लाभ जिले के मरीजों को निश्चित रूप से मिलेगा। -गंधर्वा राठौड़, उपायुक्त, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article