{"_id":"6a481304523f83cbba025516","slug":"gagruhi-schools-atl-team-selected-for-the-state-level-innovators-conclave-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1005-492102-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गगड़ूही स्कूल की एटीएल टीम का राज्य स्तरीय इनोवेटर्स कॉन्क्लेव के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गगड़ूही स्कूल की एटीएल टीम का राज्य स्तरीय इनोवेटर्स कॉन्क्लेव के लिए चयन
Sat, 04 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट वर्षा जल संचयन एवं कृषि प्रबंधन प्रणाली पर बनाया है मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गगड़ूही की अटल टिंकरिंग लैब की टीम ने युवा इनोवेटर्स कॉन्क्लेव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय के विद्यार्थी आर्यन कौंडल, जसप्रीत और आयुष अंगारिया ने ‘सतत एवं समावेशी भविष्य के लिए नवाचार’ विषय के अंतर्गत स्मार्ट वर्षा जल संचयन एवं कृषि प्रबंधन प्रणाली पर आधारित अभिनव मॉडल प्रस्तुत किया।
इस मॉडल में इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीक के माध्यम से वर्षा जल संचयन और फसलों की आवश्यकता के अनुसार स्मार्ट सिंचाई प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।
टीम ने 29 जून को कांगड़ा क्लस्टर में तृतीय स्थान प्राप्त किया और दो जुलाई को आयोजित ऑनलाइन राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष चयनित टीमों में स्थान बनाया। अब यह टीम शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय युवा इनोवेटर्स कॉन्क्लेव-2026 में अपने मॉडल का प्रस्तुतीकरण करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू बस्सी, एटीएल प्रभारी नीलम और समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।