सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gas supply has been disrupted in Awah village for two months, angering villagers.

Hamirpur (Himachal) News: अवाह गांव में दो महीने से गैस सप्लाई ठप, ग्रामीणों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। सलौणी क्षेत्र के गांव अवाह में शनिवार को भी गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों को अब अगले शनिवार तक इंतजार करना पड़ेगा। गांव में दो महीनों से गैस सिलिंडर की नियमित सप्लाई बाधित है, जिससे लोगों में रोष है।
Trending Videos

ग्रामीणों हुकम सिंह, अनिल कुमार, वतन सिंह, कमलेश कुमारी, नीलम देवी, राज कुमार सहित अन्य ने बताया कि गैस एजेंसी की गाड़ी लंबे समय से गांव नहीं पहुंची है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है, जिन्हें मजबूरी में जंगलों से लकड़ी लानी पड़ रही है। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ धुएं के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी द्वारा बार-बार तारीख देने के बावजूद सप्लाई शुरू नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गैस सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं, बड़सर गैस एजेंसी इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि अवाह गांव के लिए शनिवार को गाड़ी भेजी जानी थी, लेकिन पीछे से गैस की सप्लाई नहीं पहुंच पाई। उन्होंने कहा कि अब अगले शनिवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी अवाह गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed