{"_id":"6a14887c041214ec6500395e","slug":"gasota-fair-was-completed-by-uprooting-the-peg-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-194830-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खूंटा उखाड़ कर गसोता मेला किया संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खूंटा उखाड़ कर गसोता मेला किया संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 26 May 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताल(हमीरपुर)। प्राचीन एवं ऐतिहासिक गसोता महादेव मंदिर में सोमवार को आठ दिवसीय मेले संपन्न हुए। मेले में बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी हमीरपुर नीना सोनी ने शिरकत की। उन्होंने विधिवत, पारंपरिक पूजन किया और मेला कमेटी व अन्य लोगों की उपस्थिति में खूंटा उखाड़ कर मेले का समापन किया।
मेला कमेटी ने मुख्यातिथि को शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया और उनके साथ आए अन्य मेहमानों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी और लंबलू की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्यातिथि ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति व सभ्यता के प्रतीक हैं। उन्होंने मेला प्रबंधन कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत सचिव जय किशन, राजेंद्र पाल, महेंद्र सिंह, अश्वनी, मनोहर लाल और जगदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos