सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Migrant found hanging from fan

Hamirpur (Himachal) News: पंखे पर फंदे से लटका मिला प्रवासी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 May 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। पशु औषधालय बड़सर के समीप एक प्रवासी व्यक्ति का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उम्रपाल सिंह (52) निवासी गांव हरिया, तहसील हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उम्रपाल तीन वर्षों से अपने परिवार के साथ बड़सर में किराये के मकान में रह रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गया है।

उम्रपाल सिंह 15 वर्ष पहले रोजी-रोटी की तलाश में हिमाचल आया था और फेरी लगाने का कार्य करता था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह अत्यधिक शराब के नशे में करीब घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह आंगन में गिर गया, जिसके बाद उसकी पत्नी और बच्चों ने उसे खाना खिलाया और कमरे में सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के अनुसार सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला तो वह पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। थाना प्रभारी गुरुबक्श सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया।
विज्ञापन
Trending Videos

डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed