फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Get maize and paddy crops insured by July 31.

Hamirpur (Himachal) News: मक्की और धान की फसल का 31 जुलाई तक करवाएं बीमा

Wed, 01 Jul 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला हमीरपुर में खरीफ सीजन के दौरान मक्की और धान की फसल का बीमा किया जा रहा है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा ने बताया कि फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मक्की की फसल के लिए जिले की सभी तहसीलें और उपतहसीलें अधिसूचित हैं, जबकि धान की फसल के लिए हमीरपुर, नादौन और भोरंज तहसीलें अधिसूचित की गई हैं। इन क्षेत्रों के किसान, बटाईदार और काश्तकार योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

किसान फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड और भूमि संबंधी दस्तावेजों के साथ बीमा कंपनी, लोक मित्र केंद्र, बैंक या ऑनलाइन माध्यम से बीमा करवा सकते हैं। ऋणी किसानों का बीमा संबंधित वित्तीय संस्थानों द्वारा स्वतः किया जाएगा। यदि कोई ऋणी किसान योजना का लाभ नहीं लेना चाहता, तो उसे संबंधित बैंक शाखा में घोषणा पत्र जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. डीडी शर्मा ने बताया कि जिले में खरीफ मौसम के लिए क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड को अधिसूचित किया गया है। मक्की और धान की फसल के लिए प्रीमियम 1,200 रुपये प्रति हेक्टेयर (48 रुपये प्रति कनाल) निर्धारित किया गया है, जबकि बीमित राशि 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed