{"_id":"6a303ae17c5e8911a30eecc6","slug":"government-to-reward-public-representatives-performing-well-goma-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-197272-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को सरकार करेगी पुरस्कृत : गोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को सरकार करेगी पुरस्कृत : गोमा
विज्ञापन
बड़ू में पंचायत प्रधान व उप प्रधान के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर उपस्थित मंत्री यादविंद्र गोमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर की 242 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधानों ने ली शपथ, मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले की 242 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को बड़ू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया। इस दौरान आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मंत्री गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा कार्य करने वाले पंचायत जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से पुरस्कृत करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतीराज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन निर्माण की राशि बढ़ाकर 1.14 करोड़ रुपये कर दी गई है तथा पिछले तीन वर्षों में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत पर लगभग 113 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि निर्विरोध चुनी गई पंचायतों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये प्रति पंचायत की गई है। इस बार प्रदेश में 137 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। साथ ही 16वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पंचायतीराज संस्थाओं को कुल 3744 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे, जिसमें हमीरपुर की पंचायतों को 182 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल व आशीष शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नवनिर्वाचित प्रधान-उपप्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा का विजयी प्रतिनिधियों को शॉल और टोपी पहना जीत का दावा करना गलत:गोमा
हमीरपुर। आयुष एवं खेल विभाग मंत्री यादविंदर गोमा ने परिधि गृह हमीरपुर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। यादविंदर गोमा ने कहा कि बीजेपी फिजूल में ही पंचायत प्रधानों के चुनाव को लेकर जीत का श्रेय लेने में लगी हुई है और जीते हुए प्रधानों को शॉल और टोपी पहनाकर उन्हें अपना साबित करना गलत राजनीति है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के क़ानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से दुरस्त है और मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से पिछले काफी समय से प्रदेश पर में अभियान चलाकर नशेड़ियों पर नकेल कसी जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिमला में जो गोली कांड हुआ है। उसे लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग में बैच वाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। खेल युवा सेवाएं विभाग में भी जल्द आउट सोर्स पर भर्तियां सरकार की ओर से की जाएंगी।