सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur College has yet to start its MBA course even after a year and a half, leaving students disappointed.

Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ साल बाद भी हमीरपुर कॉलेज में एमबीए कोर्स शुरू नहीं, छात्रों में निराशा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। घोषणा के डेढ़ वर्ष बाद भी हमीरपुर महाविद्यालय में एमबीए कोर्स शुरू नहीं हो पाया है। कक्षाओं के संचालन को लेकर अभी तक निदेशालय की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जिससे आगामी सत्र में कोर्स शुरू होने को लेकर संशय बना हुआ है।
Trending Videos

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने हमीरपुर दौरे के दौरान महाविद्यालय निरीक्षण के समय एमबीए कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सके। हालांकि, घोषणा के बाद अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में महाविद्यालय में करीब 4503 विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों में अध्ययनरत हैं। नए कोर्स की घोषणा के बाद छात्र पिछले डेढ़ वर्ष से कक्षाएं शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विद्यार्थियों का कहना है कि महाविद्यालय में पहले से बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए जैसे कोर्स उपलब्ध हैं, लेकिन एमबीए शुरू न होने के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के संस्थानों में दाखिला लेना पड़ता है।
छात्रों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि नए शैक्षणिक सत्र से एमबीए कक्षाएं जल्द शुरू की जाएं, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके।

कोट

महाविद्यालय में एमबीए कोर्स के संचालन की फाइल सीएम कार्यालय से उच्च शिक्षा सचिव कार्यालय पहुंच गई है। कक्षाओं के संचालन को लेकर अभी तक कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए हैं। निर्देश जारी होने के बाद आगामी कार्य किया जाएगा। -डॉ. सतीश सोनी, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article