सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur fake marriage gang neelam arrested for finding grooms for sheetal

Hamirpur Fake Marriage Gang: फर्जी शादी कांड में नया खुलासा, शीतल के लिए दूल्हे ढूंढने वाली मामी सास गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़/मैहरे (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 16 Jun 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

हमीरपुर जिले में फर्जी शादी कर दूल्हों से ठगी करने के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने एक और महिला को गिरफ्तार किया है। नीलम नामक महिला पर कथित लुटेरी दुल्हन शीतल के लिए अविवाहित युवकों की तलाश करने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शीतल ने पांच माह में तीन शादियां की थीं। पढ़ें पूरी खबर...

hamirpur fake marriage gang neelam arrested for finding grooms for sheetal
फर्जी शादी कांड में नया खुलासा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में फर्जी शादी कर दूल्हों से ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है, जिसमें पुलिस ने नीलम नामक महिला को गिरफ्तार किया है। नीलम पर कथित 'लुटेरी दुल्हन' शीतल के लिए अविवाहित युवकों की तलाश करने और उन्हें शादी के लिए तैयार करने का आरोप है।



मामले की परतें खुल रही हैं, तीसरी गिरफ्तारी
पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार की गई नीलम, पहले से गिरफ्तार बिचौली पूनम की मामी सास है। आरोप है कि नीलम क्षेत्र में अविवाहित युवकों की जानकारी जुटाकर पूनम तक पहुंचाती थी, जिसके बाद पूनम और कथित दुल्हन शीतल मिलकर आगे की प्रक्रिया पूरी करते थे। सोमवार को नीलम को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कथित दुल्हन शीतल और बिचौली पूनम को गिरफ्तार किया जा चुका है, हालाँकि उन्हें बाद में सशर्त जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह में तीन शादियों का खुलासा, मनीष की शिकायत से हुई थी शुरुआत
इस पूरे मामले की शुरुआत गलोड़ क्षेत्र के मनीष नामक युवक की शिकायत से हुई थी। मनीष ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद शीतल दस्तावेज मांगने पर टालमटोल करती रही और बाद में उसे धमकियां भी मिलने लगीं। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि शीतल पहली मई को घर से फरार हो गई थी और इसके नौ दिन बाद उसने बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में एक अन्य युवक से शादी कर ली थी। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शीतल पिछले पांच महीनों में तीन अलग-अलग युवकों से शादी कर चुकी है। आरोप है कि वह कुछ समय बाद बहाने बनाकर घर छोड़ देती थी और फिर वापस नहीं लौटती थी।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस को आशंका है कि नीलम से पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी कई मामलों का खुलासा हो सकता है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और उनसे जुड़े अन्य ठगी के मामलों का भी पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed