{"_id":"69a9179dab6ac25b450a56b3","slug":"hamirpur-news-15-52-grams-of-chitta-recovered-from-a-taxi-rider-in-swahal-case-registered-under-ndps-act-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: होली पर नशा तस्करी पर चोट, दो आरोपी 24.52 ग्राम चिट्टे के साथ धरे; कोर्ट ने रिमांड पर भेजे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: होली पर नशा तस्करी पर चोट, दो आरोपी 24.52 ग्राम चिट्टे के साथ धरे; कोर्ट ने रिमांड पर भेजे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला हमीरपुर में दो आरोपियों से 24.52 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है।
चिट्टा। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
जिला पुलिस हमीरपुर ने होली पर्व पर नशा तस्करी पर चोट की है। सदर और भोरंज पुलिस ने चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 24.52 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया। आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पहले मामले में सदर थाना के तहत स्वाहल में टैक्सी में सवार एक व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान 24 साल के शशिकांत निवासी हमीरपुर के रूप में हुई।
Trending Videos
आरोपी को पुलिस ने हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को शनिवार तक पुलिस रिमांड दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के करीब चार बजे स्वाहल के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को संदेह के आधार पर रोक कर सवारी की तलाशी की। तलाशी का दौरान इस आरोपी से चिट्टे की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी होशियारपुर से चिट्टे की खेप लेकर भोटा पहुंचा था। इसके उपरांत उसने भोटा से अपने घर के लिए टैक्सी की सेवाएं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में भोरंज पुलिस टीम ने बडैहर पुल के पास एक व्यक्ति से नौ ग्राम चिट्टा बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई नाकेबंदी के दौरान की। आरोपी की पहचान लोकेश कुमार वैरवा निवासी जिला दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई। यह व्यक्ति मनाली में निजी काम करता है। आशंका है कि वह चिट्टे की खेप की सप्लाई के लिए यहां आया था। आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को शनिवार तक पुलिस रिमांड दी।
स्वाहल और भोरंज में चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस नशा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रही है। मामले में जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर।
स्वाहल और भोरंज में चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस नशा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रही है। मामले में जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर।