सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur Police raid a private hotel in Tiale The Ghat, three women rescued

Hamirpur: टियाले द घट्ट में एक निजी होटल में पुलिस की दबिश, देह व्यापार का पर्दाफाश; तीन महिलाएं रेस्क्यू

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला हमीरपुर के टियाले द घट्ट में पुलिस ने एक निजी होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस होटल में लंबे अरसे से देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थीं। पढ़ें पूरी खबर...

Hamirpur Police raid a private hotel in Tiale The Ghat, three women rescued
एएसपी राजेश उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सदर पुलिस ने भोटा के पास टियाले द घट्ट में एक निजी होटल (ब्रदर होटल) में दबिश देकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने पंजाब राज्य से संबंधित तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया है। सभी महिलाएं पंजाब की रहने वाली हैं। सदर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। महिलाओं का पुलिस ने मेडिकल करवाया। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस होटल में लंबे अरसे से देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थीं। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू की गई महिलाओं को वन स्टॉप केंद्र में रखा गया है। मामले में जांच की जा रही है। मामले में होटल के मालिक दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed