{"_id":"69d3827197cbfcb3d4080ca7","slug":"video-bjps-47th-foundation-day-celebrated-in-bagwara-mp-anurag-thakur-served-as-chief-guest-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बगवाड़ा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया, सांसद अनुराग ठाकुर रहे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बगवाड़ा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया, सांसद अनुराग ठाकुर रहे मुख्य अतिथि
ग्राम पंचायत बगवाड़ा के बूथ नंबर 2 पर भापा का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीरपुर मंडलाध्यक्ष अभयवीर लवली ने की, जबकि पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच का संचालन समीरपुर मंडल के महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार ने कुशलतापूर्वक किया।
कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के इतिहास, विचारधारा और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में चार करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं, जिनमें से तीन करोड़ से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में तथा लगभग एक करोड़ शहरी क्षेत्रों में निर्मित हुए हैं। उन्होंने सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि वामपंथी उग्रवाद, जिसे नक्सलवाद भी कहा जाता है, एक समय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र सहित लगभग दस राज्यों में फैला हुआ था। भाजपा की केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों की मदद से इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में दसवें स्थान पर थी, जो आज चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले तीन वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। महंगाई और ईंधन कीमतों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध जैसी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद मोदी सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए डीजल और पेट्रोल पर 10 रुपये तक की कमी की। वहीं, उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से कुल 10 प्रतिशत वेट बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।