सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health department will create awareness about glaucoma

Hamirpur (Himachal) News: ग्लूकोमा के बारे में जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आंखों की गंभीर बीमारी ग्लूकोमा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ग्लूकोमा सप्ताह मनाएगा। इस दौरान जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को समय पर आंखों की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आठ मार्च से जागरूकता गतिविधियों की शुरुआत होगी। 14 मार्च तक प्रत्येक स्वास्थ्य खंड में स्वास्थ्य कर्मी लोगों को जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी बीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जागरूकता शिविर कॉलेजों में लगाए जाएंगे। अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाना भी प्रस्तावित हैं। लोगों को इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। ग्लूकोमा एक गंभीर आंखों की बीमारी है। इससे आंखों की नसों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचता है। समय रहते इसका उपचार न होने पर मरीज की दृष्टि प्रभावित हो सकती है। कई मामलों में शुरुआती चरण में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं दिखाई देते हैं, इसलिए समय-समय पर आंखों की जांच करवाना जरूरी होता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नियमित रूप से आंखों की जांच अवश्य करवाएं।
Trending Videos

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि आठ से 14 मार्च तक ग्लूकोमा सप्ताह मनाया जाएगा। विभिन्न खंडों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जागरूकता कार्यक्रम के लिए संबंधित खंडों को फंड जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed