फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   High speed breakers installed at Kuthar village on the four-lane highway have increased the risk of accidents.

Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन पर कुठार गांव में लगाए ऊंचे स्पीड ब्रेकर से हादसे का बढ़ा खतरा

Thu, 02 Jul 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
High speed breakers installed at Kuthar village on the four-lane highway have increased the risk of accidents.
-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।
नादौन (हमीरपुर)। निर्माणाधीन शिमला-कांगड़ा फोरलेन पर नादौन के कुठार गांव के समीप बनाए स्पीड ब्रेकर अब वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।
विज्ञापन

निर्माण में लगी कंपनी द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए बिना चेतावनी संकेतों और रिफ्लेक्टरों के करीब दो फीट ऊंचे स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

रात के समय और बारिश के दौरान ये स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों के लिए और अधिक जोखिमपूर्ण साबित हो रहे हैं। अचानक सामने आने पर कई वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक माह में फोरलेन के विभिन्न हिस्सों में करीब दस सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन का उद्देश्य सुगम और सुरक्षित यातायात था, लेकिन ऊंचे स्पीड ब्रेकर इसके विपरीत परिणाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी से इन स्पीड ब्रेकरों को हटाने की मांग की है।
कोट्स
समस्या ध्यान में है। संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण कर समाधान के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन

फोरलेन पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर जरूरत से ज्यादा ऊंचे हैं। कई वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। -विजेंद्र सिंह, उपप्रधान भरमोटी पंचायत


रात के समय और बरसात में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। सड़क पार करने में डर लगता है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। -सूर्यादेव, ग्रामीण

फोरलेन पर सफर सुगम होना चाहिए, लेकिन यहां स्पीड ब्रेकर के कारण वाहन उछल रहे हैं। प्रशासन और निर्माण कंपनी को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए। -केशव गोस्वामी, वाहन चालक

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

-विजेंद्र सिंह,उप प्रधान भरमोटी पंचायत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article