{"_id":"6a13fe2cff7938c2d609adb5","slug":"himachal-news-man-enters-hamirpur-court-complex-carrying-a-gun-accused-arrested-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: न्यायालय परिसर हमीरपुर में बंदूक लेकर घुसा व्यक्ति, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: न्यायालय परिसर हमीरपुर में बंदूक लेकर घुसा व्यक्ति, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति बंदूक लेकर न्यायालय परिसर में घुस गया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
न्यायालय परिसर हमीरपुर में सुबह 11 बजे के करीब एक व्यक्ति बंदूक लेकर घुस गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को तुरंत दबोच लिया। कोर्ट परिसर में डीएसपी लीव रिजर्व हरीश गुलेरिया भी मौजूद थे। उन्होंने तुंरत पुलिस कर्मियों को आरोपी को दबोचने निर्देश दिए।
Trending Videos
आरोपी की पहचान रमन निवासी भोरंज के रूप में हुई है। आरोपी का हमीरपुर कोर्ट में अपनी पत्नी के साथ केस विचाराधीन है। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वह किस लक्ष्य से बंदूक लेकर आया था यह जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर है अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन