सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voting in 83 panchayats of the district tomorrow, election campaign ends

Hamirpur (Himachal) News: जिले की 83 पंचायतों में मतदान कल, चुनाव प्रचार समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में रविवार दोपहर तीन बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों के कुल 482 मतदान केंद्रों पर 26 मई को होने वाले मतदान के लिए 482 पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना हो गईं।

इन पोलिंग पार्टियों में एक-एक पीठासीन अधिकारी और 3-3 मतदान अधिकारियों सहित कुल 1928 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा पुलिस एवं होमगार्ड्स के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव के लिए नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों में 117 बूथ, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों में 101 बूथ, बमसन ब्लॉक की 9 पंचायतों में 51 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों में 92 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों में 77 बूथ और सुजानपुर की 8 पंचायतों में 44 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सभी तरह की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
26 मई को मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
26 मई को इन 83 पंचायतों में होगा मतदान

जंगलरोपा, टिक्कर डिडवीं, धरोग, धनेड़, उखली, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, रोपा, गसोता, पंधेड़, नारा, पांडवीं, देई का नौण, खनौली, बजरोल, भटेड़, जंदड़ू, नाड़सीं, संगरोह कलां, पटनौण, करियाली, दरोगण पत्ती कोट, हड़ेटा, गोईस, मनसाई, जोल सप्पड़, ग्वालपत्थर, कश्मीर, उट्टप, बड़ा, मैड़ (नादौन ब्लॉक), गलोड़ खास, फाहल, सनाही, बैहरड़, कमलाह, टिल्लू, चौड़ू, पनियाली, करंडोला प्लासी, जीहण, नघूं, रैल, खैरी, बैरी, डूहक, रंगड़, ठाणाधबड़ियाणा, मनिहाल, बडे़ई, पनोह, धमरोल, सधरियाण, कक्कड़ (भोरंज ब्लॉक), धीरड़ लझियाणी, नंधन, चंबोह, डाडू, अमरोह, दरब्यार, कंज्याण, पट्टा, करहा, टिक्कर बुहला, टिक्करी मिन्हासा, बिझड़ी, लोहडर, मझियाणी, रैली, टिप्पर, पाहलू, कलौहण, जजरी, घोड़ीधबीरी, ज्योलीदेवी, कड़साई, कोहडरा, महारल, दंदवीं, कुलहेड़ा, जनैहण और सौर।

83 मतदान केंद्र अति संवदेनशील

जिले में तीन चरणों में कुल 1,377 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। संवेदनशीलता के आधार पर 83 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील, 257 को संवेदनशील और 1,037 को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। चुनाव ड्यूटी हेतु 900 से अधिक पुलिस एवं होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। महिला मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि नाका चेकिंग, गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया दलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed