{"_id":"6a134dd3c7656f6d990ef2da","slug":"women-won-in-six-out-of-nine-wards-now-the-political-math-for-the-post-of-president-is-intensifying-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-194721-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नौ में से छह वार्डों में महिलाएं जीतीं, अब अध्यक्ष पद पर सियासी गणित तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नौ में से छह वार्डों में महिलाएं जीतीं, अब अध्यक्ष पद पर सियासी गणित तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 25 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के चुनाव परिणाम आए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अध्यक्ष पद को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्पष्ट बहुमत न होने के कारण नगर परिषद में राजनीतिक जोड़-तोड़ और समीकरण साधने की चर्चा तेज हो गई है।
इस बार अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है और नौ वार्डों में से छह वार्डों में महिलाओं ने जीत दर्ज की है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि किस महिला पार्षद के सिर अध्यक्ष का ताज सजेगा।
नगर परिषद के कुल नौ वार्डों में से इस बार पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, जिनमें वार्ड नंबर पांच, छह, आठ और नौ सामान्य महिला वर्ग और वार्ड नंबर सात एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहा। अनारक्षित वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस समर्थित ज्योतिका ठाकुर के जीतने के बाद परिषद में महिला पार्षदों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस और आजाद खेमे के पास महिला पार्षद तो मौजूद हैं, लेकिन किसी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। ऐसे में आजाद पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है, जिनके समर्थन के बिना किसी भी दल के लिए अध्यक्ष पद तक पहुंचना आसान नहीं दिख रहा।
भाजपा की ओर से वार्ड नंबर पांच से शिवानी चुनाव जीतकर आई हैं। इससे पहले उनकी माता अनीता भी पार्षद रह चुकी हैं। वार्ड नंबर नौ से मीनाक्षी महाजन भी जीतकर आई हैं, जिन्हें अनुभवी चेहरा माना जा रहा है।
कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर तीन से ज्योतिका ठाकुर पहली बार पार्षद बनी हैं, हालांकि उनका राजनीतिक परिवार से जुड़ाव रहा है। उनके ससुर मनोज दो बार नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, वार्ड नंबर सात से एससी वर्ग की नीलम धीमान ने जीत दर्ज की है, जो एक नया चेहरा हैं।
आजाद वीना भी अध्यक्ष पद की दौड़ में
आजाद खेमे में वार्ड नंबर आठ से जीतने वाली वीना धीमान भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदार मानी जा रही हैं। वह पहले नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं और स्थानीय राजनीति में मजबूत पकड़ रखती हैं। वहीं, वार्ड नंबर छह से प्रोमिला देवी पहली बार चुनाव जीतकर परिषद में पहुंची हैं। ऐसे में अनुभवी और नए चेहरों के बीच अध्यक्ष पद की दौड़ दिलचस्प होती जा रही है।

Trending Videos