Iran US India: डेंजर जोन में क्यों गया जहाज? आदित्य शर्मा के परिजनों ने उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग
ओमान तट के निकट होर्मुज जलमार्ग में हुए अमेरिकी मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर के आदित्य शर्मा के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि खतरे की चेतावनियों के बावजूद जहाज को आगे बढ़ाया गया, जिससे यह हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमान तट पर अमेरिकी मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले के भालू गांव के आदित्य शर्मा की मौत को लेकर परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने आदित्य के पिता राजेश को बताया कि शुक्रवार शाम तक बेटे की पार्थिव देह मस्कट पहुंचेगी। राजेश का कहना कि एंबेसी ने बताया कि आदित्य को सिर पर चोट लगी थी और उसे कार्गो शिप से नजदीकी अस्पताल में ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि दूतावास के अधिकारियों से शुक्रवार दोपहर को बात हुई है।
इसके बावजूद जहाज को आगे क्यों बढ़ाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर चेतावनी के बाद उचित कदम उठाए जाते तो शायद आज उनका पोता जीवित होता। पिता राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि आदित्य ने रविवार को फोन पर बताया था कि उनका शिप डेंजर जोन में है। सेना के हेलिकाॅप्टर ने दो बार जहाज को वहां से हटाने और आगे न बढ़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने हमले को युद्ध अपराध बताते हुए कहा कि जहाज एक कमर्शियल टैंकर था और उस पर मौजूद सभी लोग निहत्थे थे।
इसके अलावा चाचा संजीव लखनपाल ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि हमले के समय रात करीब साढ़े दस बजे आदित्य को इंजन रूम के पास आखिर कौन-सा कार्य सौंपा गया था। इसकी भी गहन जांच होनी चाहिए। आदित्य के छोटे चाचा हिमांशु शर्मा ने बताया कि उनकी डीजी शिपिंग के अधिकारियों से टेलीफोन पर बातचीत हुई है। कंपनी का दावा है कि जहाज एक स्थान पर खड़ा था, जबकि आदित्य ने अपने पिता को बताया था कि जहाज ईरान की दिशा में आगे बढ़ रहा था
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस क्षेत्र में जहाज संचालित हो रहा था, वहां सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड तैनात किए जाने चाहिए थे। कंपनी ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। डीजी शिपिंग ने परिवार को आश्वस्त किया है कि आदित्य की मौत से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जाएगी। परिजनों का कहना है कि चेतावनियों के बावजूद जहाज को खतरे वाले क्षेत्र में ले जाने और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए।
ट्रोल करने वालों को जवाब, उनके साथ ऐसा कभी न हो
वहीं, राजेश को एक्स अकाउंट पर अमेरिकन कार्रवाई से जुड़ी पोस्ट में ट्रोल किया जा रहा है। राजेश ने जवाब में कहा कि उन्होंने हमेशा धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर ही सोशल मीडिया पर बातें रखी हैं। ट्रोल करने वालों के साथ भी ऐसा न हो, जैसा उनके साथ हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.