{"_id":"69daa989db19d87b690c4456","slug":"how-was-90-crore-rupees-paid-without-tender-ashish-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-189911-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टेंडर कैसे किया 90 करोड़ का भुगतान : आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टेंडर कैसे किया 90 करोड़ का भुगतान : आशीष
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में गांधी चौक हमीरपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजप
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय, सुजानपुर और बिझड़ी में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। गांधी चौक पर सदर भाजपा विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान भाजपा ने बस स्टैंड निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड निर्माण के लिए करीब 45 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया था, जो 34 करोड़ रुपये में अवार्ड हुआ, लेकिन अब तक ठेकेदार को करीब 90 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और परियोजना लागत 123 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
उन्होंने सवाल उठाया कि बिना नए टेंडर के इतना बड़ा भुगतान कैसे किया गया और इसमें किन अधिकारियों की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि जहां सामान्यतः 10 से 20 प्रतिशत तक का डिविएशन होता है, वहीं इस मामले में 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी नियमों को ताक पर रखकर की गई है।
विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार योजनाओं को बंद कर अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचा रही है और विकास कार्यों में अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने हिमकेयर योजना को बंद करने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और इसकी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों, विधायकों और पत्रकारों पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि सरकार की घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर रही हैं और प्रदेश विकास में पिछड़ गया है।
विधायक ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज में मशीनें तो लगाई जा रही हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जिससे मरीजों को रेफर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी चुनावों में जिले की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
मंदिर में स्थाई अधिकारी न होना आस्था से खिलवाड़ : लखनपाल
बिझड़ी (हमीरपुर)। भाजपा विधायक इंदरदत्त लखनपाल ने बिझड़ी में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहा कि ढटवाल क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा बालक नाथ मंदिर में स्थाई अधिकारी की नियुक्ति न होना आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र में सड़कों की टायरिंग के लिए बजट का अभाव है, ठेकेदारों के भुगतान लंबित पड़े हैं, बिझड़ी में सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है और अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते आम जनता परेशान है। लखनपाल ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है। संवाद
प्रदेश में ‘मित्रों का राज’ चल रहा है : राणा
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजिंदर राणा ने सुजानपुर में आयोजित सरकार विरोधी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत दयनीय है, पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं, लेकिन सरकार और मंत्री इन समस्याओं से बेपरवाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाओं और दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा है और प्रदेश में ‘मित्रों का राज’ स्थापित हो चुका है। राजिंदर राणा ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ महिला कर्मचारियों को दूर-दराज के क्षेत्रों में स्थानांतरित कर प्रताड़ित किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X