{"_id":"6a2c6103eb86babd5b000c6e","slug":"hrtc-employees-not-receiving-salaries-on-time-man-singh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-196844-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन : मान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन : मान सिंह
Sat, 13 Jun 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर नारेबाजी के दौरान चालक-परिचालक व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एचआरटीसी चालक और परिचालक हमीरपुर यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर शुक्रवार को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 जून तक उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो 25 जून से बसें खड़ी कर दी जाएंगी।
धरना-प्रदर्शन में चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह और परिचालक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि निगम के लगभग 12 हजार कर्मचारी परेशान हैं और समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।
नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चालकों-परिचालकों को 50 हजार रुपये की एरियर किस्त, वर्दियां, ओवरटाइम और मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित है, जिससे कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और प्रबंधन को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले गेट मीटिंग में भी कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर विनय, पवन, संजीव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।