{"_id":"6a7d4310481fa0fa270ffa5d","slug":"india-post-parcel-charges-500-gram-parcel-rate-increased-34-rupees-speed-post-new-rates-2026-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Post Charges : डाक से सामान भेजना अब महंगा, 500 ग्राम के पार्सल पर 18 की जगह देने होंगे 34 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India Post Charges : डाक से सामान भेजना अब महंगा, 500 ग्राम के पार्सल पर 18 की जगह देने होंगे 34 रुपये
Thu, 13 Aug 2026 09:38 AM IST
Ankesh Dogra
रजनीश महाजन, हमीरपुर।
रजनीश महाजन, हमीरपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:38 AM IST
सार
डाक से सामान भेजना अब महंगा हो गया है। इंडिया पोस्ट ने पार्सल और स्पीड पोस्ट की दरों में बढ़ोतरी की है। 500 ग्राम तक के इंडिया पोस्ट पार्सल का शुल्क 18 रुपये से बढ़कर 34 रुपये हो गया है। सामान्य स्पीड पोस्ट की 20 ग्राम तक की दर भी 42 से बढ़कर 56 रुपये हो गई है। नई दरें अगस्त से लागू हो चुकी हैं, जिससे आम ग्राहकों और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ेगी।
विज्ञापन
इंडियन पोस्ट।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से बाहर रहने वाले बच्चों के लिए सामान भेजना हो, ऑनलाइन कारोबार का पार्सल ग्राहक तक पहुंचाना हो या किसी रिश्तेदार को जरूरी चीज डाक से भेजनी हो, अब इसके लिए पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पार्सल और स्पीड पोस्ट पार्सल की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। अगस्त से लागू नई दरों में सबसे ज्यादा चर्चा 500 ग्राम के पार्सल की है। इसका शुल्क 18 रुपये से बढ़ाकर 34 रुपये कर दिया गया है। यानी शुरुआती वजन श्रेणी में ही शुल्क करीब दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
500 ग्राम का पार्सल भेजने पर कितना खर्च होगा?
डाक विभाग की नई दरों के मुताबिक 500 ग्राम तक के इंडिया पोस्ट पार्सल के लिए 34 रुपये शुल्क देना होगा। इस पर जीएसटी अतिरिक्त लगेगा। इसके अलावा दूरी और क्षेत्र के हिसाब से शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। प्रदेश के भीतर पार्सल भेजने पर 77 रुपये, मेट्रो जोन के लिए 82 रुपये और दूसरे राज्यों में भेजने पर 84 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है। जैसे-जैसे पार्सल का वजन बढ़ेगा, वैसे-वैसे शुल्क भी बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
35 किलो सामान भेजना भी पड़ेगा महंगा
अगर कोई व्यक्ति भारी सामान पार्सल के जरिये भेजता है तो उसे अब काफी अधिक भुगतान करना होगा। 35 किलोग्राम के इंडिया पोस्ट पार्सल के लिए स्थानीय स्तर पर 1273 रुपये और दूसरे राज्यों के लिए 3800 रुपये तक शुल्क देना पड़ सकता है। स्पीड पोस्ट पार्सल में यही वजन और महंगा पड़ेगा। 35 किलोग्राम के स्पीड पोस्ट पार्सल के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकतम 1444 रुपये और दूसरे राज्यों में भेजने पर 5058 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सामान्य स्पीड पोस्ट की दर में भी बढ़ोतरी
सिर्फ पार्सल ही नहीं, बल्कि सामान्य स्पीड पोस्ट भी महंगा हो गया है। पहले 20 ग्राम तक के स्पीड पोस्ट के लिए 42 रुपये शुल्क लिया जाता था। अब इसके लिए 56 रुपये चुकाने होंगे। यानी शुरुआती वजन श्रेणी में ही 14 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वजन और दूरी बढ़ने के साथ स्पीड पोस्ट की अन्य श्रेणियों के शुल्क में भी 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे दस्तावेज और छोटे सामान स्पीड पोस्ट से भेजने वाले लोगों पर भी अतिरिक्त खर्च आएगा।
छोटे कारोबारियों पर भी पड़ेगा असर
डाक सेवाओं की दरें बढ़ने का असर केवल आम लोगों तक सीमित नहीं रहेगा। छोटे कारोबारी, घरेलू उत्पाद बेचने वाले विक्रेता और डाक के जरिये ग्राहकों तक सामान पहुंचाने वाले लोगों के लिए भी परिवहन लागत बढ़ सकती है। खासकर कम कीमत वाले उत्पादों के मामले में पार्सल शुल्क बढ़ने से कुल लागत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में कारोबारियों को उत्पाद की कीमत तय करते समय डिलीवरी खर्च का भी ध्यान रखना होगा।
अगस्त से लागू हो चुकी हैं नई दरें
डाक विभाग हमीरपुर के उपअधीक्षक जोगिंद्र सिंह के अनुसार पार्सल और स्पीड पोस्ट की संशोधित दरें अगस्त से लागू कर दी गई हैं। नई दरों के अनुसार ही ग्राहकों से शुल्क लिया जा रहा है। यानी अब डाक से सामान भेजने से पहले वजन और गंतव्य के आधार पर शुल्क की जानकारी लेना जरूरी होगा। खासकर छोटे पार्सल भेजने वालों के लिए शुरुआती शुल्क में हुई बढ़ोतरी सीधे जेब पर असर डालेगी।