फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inspired by his father's sacrifice, the son took up the mantle of serving the nation.

Hamirpur (Himachal) News: पिता के बलिदान से मिली प्रेरणा, बेटे ने संभाली देश सेवा की कमान

Sun, 26 Jul 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 26 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Inspired by his father's sacrifice, the son took up the mantle of serving the nation.
रजनीश चंदेल
टौणी देवी (हमीरपुर)। परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कारगिल युद्ध के बलिदानी सैनिक स्वामी दास के बेटे ने भी भारतीय सेना की वर्दी पहन ली है।
विज्ञापन

दादा कांशी राम और ताया राम प्रकाश चंदेल के बाद पिता की सैन्य विरासत को आगे बढ़ाते हुए लांस नायक रजनीश चंदेल वर्तमान में भारतीय सेना की 12 ग्रेनेडियर बटालियन में देश सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रजनीश चंदेल ने बताया कि जब उनके पिता स्वामी दास कारगिल युद्ध में बलिदान हुए थे, तब उनकी उम्र केवल आठ वर्ष थी। उस समय उन्हें हालात की पूरी जानकारी नहीं थी, लेकिन बड़े होने के बाद लोगों से पिता की वीरता और साहस की कहानियां सुनकर उनके मन में भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का संकल्प जागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में तैनात रजनीश का कहना है कि भारतीय सेना की वर्दी पहनना उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि पिता के अधूरे सपनों और परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार सेना की वर्दी पहनी तो ऐसा महसूस हुआ, जैसे पिता का आशीर्वाद उनके साथ है।
उन्होंने बताया कि आज भी हर वर्ष उनके बलिदानी पिता की बटालियन के अधिकारी उनके घर पहुंचकर परिवार का हालचाल पूछते हैं और पिता की बहादुरी, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा से जुड़े प्रसंग साझा करते हैं। यह क्षण परिवार के लिए भावुक होने के साथ गर्व का भी होता है।

रजनीश का कहना है कि पिता का बलिदान उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनके अनुसार देश की रक्षा करना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि सबसे बड़ा सम्मान है। तीन पीढ़ियों से भारतीय सेना की सेवा की परंपरा आज भी उसी समर्पण और देशभक्ति के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed