फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interim bail granted to teachers and principal of DAV Alampur.Interim bail granted to teachers and principal of DAV Alampur.

Hamirpur (Himachal) News: डीएवी आलमपुर के शिक्षकों और प्रधानाचार्य की अंतरिम जमानत मंजूर

Wed, 01 Jul 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पटलांदर में 11वीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या के मामले में डीएवी स्कूल आलमपुर के प्रधानाचार्य और पांच शिक्षकों की अंतरिम जमानत याचिका मंजूर हो गई है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 17 जुलाई को तय हुई है। बीते 22 जून को देर रात कांगड़ा जिले के भलूंदर गांव निवासी 11वीं कक्षा के छात्र ने सुजानपुर के पटलांदर में किराये के कमरे में फंदा लगाकर कथित आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय उसके माता-पिता भी उसी कमरे में सो रहे थे। तलाशी के दौरान छात्र की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उसने डीएवी आलमपुर स्कूल प्रबंधन और कुछ शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायलय हमीरपुर में प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने 27 जून को यह याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद से प्रधानाचार्य और शिक्षक गायब थे। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed