सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Issue bed rest certificate only in case of emergency: SDM

आपातकाल में ही बेड रेस्ट का सर्टिफिकेट करें जारी : एसडीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपातकाल में ही सरकारी कर्मचारियों को बेड रेस्ट लिखें। इसके लिए उन्होंने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य, सीएमओ हमीरपुर, बीएमओ नादौन और गलोड़ को पत्र भेजा है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी पंचायती राज चुनावों के दौरान किसी भी संबंधित कर्मचारी, अधिकारी को पूरी जांच के बाद ही आपातकाल में मेडिकल सर्टिफिकेट या बेड रेस्ट का परामर्श दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के चलते कई कर्मचारी सामान्य होने पर भी बेड रेस्ट का मेडिकल सर्टिफिकेट पेश करके ड्यूटी माफ करवाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं हो पाता, इसलिए उपमंडल नादौन के संबंधित कर्मचारियों को पूरी जांच के बाद ही यदि बहुत जरूरी हो, तभी बेड रेस्ट का सर्टिफिकेट जारी करें।
महज चुनावी ड्यूटी रद्द करवाने के लिए बेड रेस्ट लेना तर्कसंगत नहीं है। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही एक कमेटी का गठन किया जाए, ताकि चुनावी ड्यूटी से संबंधित कर्मचारी जो ड्यूटी माफ करवाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट पेश करेगा, उसकी मौके पर ही जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed