{"_id":"6a456b198a903f40a9069dde","slug":"jbt-document-verification-starts-on-july-7-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-199269-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जेबीटी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सात जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जेबीटी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सात जुलाई से
Thu, 02 Jul 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि जेबीटी पोस्ट कोड-25004 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सात जुलाई से आरंभ की जा रही है। इसका शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। वहीं असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) पोस्ट कोड-25026 के फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन किया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों का फाइनल परिणाम 24 जून को घोषित कर दिया गया था, लेकिन सब कैटेगरी के कुछ उम्मीदवारों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा न करवाने पर इन्हें सामान्य वर्ग में शामिल करते समय कुछ तकनीकी गलती के कारण फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन करना पड़ा है।
संशोधित परिणाम में 308 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 2-2 पद खाली रह गए हैं। सचिव ने कहा कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।