फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JBT teachers on census duty; students inconvenienced.

Hamirpur (Himachal) News: जेबीटी शिक्षक जनगणना ड्यूटी में, विद्यार्थी परेशान

Thu, 02 Jul 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
डुढाणा, ललीण, अबदयाल और बलेटा स्कूल में पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़ (हमीरपुर)। शिक्षा खंड गलोड़ के अंतर्गत चार प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत जेबीटी शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था न होने से प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विभाग की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला डुढाणा, ललीण,अबदयाल और बलेटा स्कूल में कार्यरत शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। स्कूल में दाखिल विद्यार्थियों के अभिभावकों कमलेश कुमार, राज कुमार, रमेश चंद, सुरजीत सिंह, प्रवीण कुमार, रवि कुमार आदि ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की कमी है और अब शिक्षकों की जनगणना कार्य में तैनाती से स्कूलों में अध्यापन लगभग ठप हो गया है।
विज्ञापन

इसी सप्ताह से स्कूलों में विद्यार्थियों की एफए-2 परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में शिक्षकों का स्कूलों में न होना चिंता का विषय है। उन्होंने विभाग से स्कूलों में अस्थाई व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

समस्या ध्यान में है। क्लस्टर प्रभारियों को स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हों। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article