सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jhalaan Panchayat gets its own building, five wards developed with an investment of Rs 1 crore

Hamirpur (Himachal) News: झलाण पंचायत को मिला अपना भवन, पांच वार्डों में एक करोड़ से हुआ विकास

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Jhalaan Panchayat gets its own building, five wards developed with an investment of Rs 1 crore
झलाण पंचायत में नव निर्मित पंचायतघर। संवाद
विज्ञापन
सुजल शर्मा
Trending Videos


धनेटा(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की झलाण पंचायत में पांच साल में एक करोड़ रुपये से विभिन्न परियोजनाओं के तहत विकास कार्य हुए हैं, लेकिन पंचायत के आंतरिक गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं।
पंचायत के पांच वार्डों में मुख्यालय के साथ गांवों में पक्की सड़कें, सोलर लाइटों की उचित सुविधा है, लेकिन आंतरिक भागों में भूमि विवाद संसाधनों की कमी के कारण सुविधाओं की दरकार है। बीते चुनाव में पंचायत के पास निजी भवन नहीं था। पंचायत का कार्य किराये के भवन से चल रहा था, लेकिन अब नए भवन के बनने से आगामी चुनाव में पंचायत के पास अपना भवन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1700 आबादी वाली पंचायत में पांच वार्ड हैं। वर्ष 2021 में सामाजिक कार्यकर्ता अमिता ठाकुर ने आठ प्रतिद्वंद्वियों को हराकर 12 वोट से लीड हासिल की। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सबसे पहले पंचायत में वर्षों से लंबित विकास कार्यों को पूर्ण करवाया।
सबसे पहले उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों के कायाकल्प के साथ अन्य कार्यों को प्राथमिकता दी, जिसके परिणामस्वरूप पंचायत का विकास हुआ।



बाक्स:
यह हुआ विकास

पंचायत के पांच वार्डों में सात लाख रुपये की लागत से जंजघर का निर्माण, छह लाख रुपये से पुल, 44 लाख रुपये से पंचायत घर, 40 लाख रुपये से संपर्क रास्तों, डंगों का निर्माण, चार लाख रुपये की लागत से प्राकृतिक जल स्रोतों का कायाकल्प, एक लाख रुपये की लागत से पांच वार्डों में पक्की निकासी नालियों का निर्माण, वार्ड नंबर दो में ढ़ाई लाख रुपये की लागत से मुक्ति धाम का जीर्णोद्धार, साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से पांच वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।





ये कार्य अभी अधूरे

पंचायत में पंचवटी पार्क का निर्माण।

खेल मैदान का निर्माण और ओपन जिम के लिए भूमि चयन नहीं।

वार्ड नंबर दो में जंजघर का निर्माण।



ये कार्य हुए पूरे

नए पंचायत घर का निर्माण।

जंजघर और पुल का निर्माण।

वार्ड नंबर दो में मुक्ति धाम का जीर्णोद्धार।





इस बार की मांग

पंचायत में पंचवटी पार्क का निर्माण हो।

युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण और ओपन जिम बने।

संपर्क रास्तों का कायाकल्प और वाहन योग्य सुविधा मिले।



----

पंचायत में पांच वर्षों में विभिन्न विकास कार्य करवाए हैं, ताकि ग्रामीणों को घर-द्वार पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। पंचायत में वर्षों से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूर्ण करवाया गया है। -अमिता ठाकुर, पूर्व प्रधान, झलाण पंचायत





मनरेगा के तहत 59 लाख रुपये का बजट हुआ खर्च

विकास खंड नादौन के तहत झलाण पंचायत में पांच वर्षों में 59 लाख रुपये मनरेगा के तहत खर्च हुए। पंचायत ने करीब 14 हजार 967 कार्य दिवस सृजित किए।

झलाण पंचायत में नव निर्मित पंचायतघर। संवाद

झलाण पंचायत में नव निर्मित पंचायतघर। संवाद

झलाण पंचायत में नव निर्मित पंचायतघर। संवाद

झलाण पंचायत में नव निर्मित पंचायतघर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed