सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Join an organization and work for human service: Interest

मानव सेवा के लिए संस्था से जुड़कर करें कार्य : रुचि

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 30 Mar 2026 05:15 AM IST
विज्ञापन
Join an organization and work for human service: Interest
गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी के वार्षिक अधिवेशन में संस्था के सदस्य एवं अन्य लोग। स्रोत : सं
विज्ञापन
गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी का वार्षिक अधिवेशन आयोजित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

भरेड़ी/जाहू (हमीरपुर)। गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी का वार्षिक अधिवेशन निजी होटल में संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में चंडीगढ़ ड्रीम प्रॉपर्टी के मालिक एवं अग्रसेन सभा के उपाध्यक्ष लोकेश सिंगला और उनकी धर्मपत्नी रुचि सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संस्था के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त खंड चिकित्साधिकारी डॉ. पीसी सैनी ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संस्था ने बीते एक वर्ष में 86 गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 22 वर्षों में संस्था ने लगभग 90 लाख रुपये की राशि जरूरतमंदों में वितरित की। वर्तमान में संस्था के सदस्यों की संख्या 2141 तक पहुंच चुकी है। मुख्य अतिथि रुचि सिंगला ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में संस्था से जुड़ने और समाज सेवा के कार्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने 51 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्वरूप सैनी, एसएन शौरी, सलोचना अरोड़ा, महासचिव केसी सहगल, जेसी शर्मा, विधि चंद कौशल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

समाचार नवीन : अनुराग



गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि रूचि सिंगला संबोधित करते हुई। स्रोत : संस्था

गरीब असहाय सहायता संस्था भरेड़ी के वार्षिक अधिवेशन में संस्था के सदस्य एवं अन्य लोग। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed