{"_id":"6a611cc15e043cfc4e0b0cd7","slug":"jolasappad-medical-college-will-get-a-new-impetus-ring-road-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-918-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-201927-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज को मिलेगी नई रफ्तार, 9.18 करोड़ से बनेगा रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज को मिलेगी नई रफ्तार, 9.18 करोड़ से बनेगा रिंग रोड
Thu, 23 Jul 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के लिए प्रस्तावित तीन किलोमीटर लंबे रिंग रोड निर्माण का टेंडर लोक निर्माण विभाग ने जारी कर दिया है। करीब 9.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सात मीटर चौड़ी सीमेंटेड सड़क से मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों, स्टाफ और गांव वन्ह के ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग नादौन उपमंडल ने रिंग रोड निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रिंग रोड का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।
पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग के जीरो प्वाइंट से जोड़ी पठियां गांव होते हुए करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क को सात मीटर चौड़ी सीमेंटेड सड़क में बदला जाएगा। इसके लिए 9.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रस्तावित बाईपास के जीरो प्वाइंट से निजी बीएड कॉलेज तक करीब 800 मीटर सड़क को भी सीमेंटेड बनाया जाएगा। बाईपास निर्माण पूरा होने के बाद मौजूदा सड़क पर आम वाहनों की आवाजाही बंद कर यातायात बाईपास मार्ग से संचालित किया जाएगा।
दूसरे चरण में गांव वन्ह को जोड़ने वाली करीब 3.090 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग 9.25 करोड़ रुपये खर्च कर सात मीटर चौड़ी सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के आंतरिक ब्लॉकों को जोड़ने के लिए पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण बाद में किया जाएगा। फिलहाल रिंग रोड निर्माण प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। संवाद
कोट:
तीन किलोमीटर लंबे रिंग रोड निर्माण का टेंडर जारी कर दिया है। इस कार्य पर 9.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। -पंकज कौशल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग नादौन