{"_id":"69a09e1d7d9dea9e6a05ca96","slug":"kamlesh-could-not-bear-the-pain-of-her-wounds-and-died-at-pgi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-184912-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कमलेश नहीं झेल पाई घाव का ताव, पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कमलेश नहीं झेल पाई घाव का ताव, पीजीआई में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बड़सर के गांव बड़सर में आग की चपेट में आई कमलेश कुमारी घाव के ताव नहीं झेल पाई। कमलेश ने नौ दिन बाद पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने वीरवार सुबह करीब 6:15 मिनट पर अंतिम सांस ली।
बता दें कि कमलेश कुमारी 17 फरवरी को चूल्हे में आग जला रही थी तथा आग को तेज करने के लिए चूल्हे में तारपीन डाला, जिससे आग अधिक भड़क गई और वह भी इसकी चपेट में आ गई। इस दौरान कमलेश के पति कुलवंत सिंह ने आग को बुझाने की कोशिश की तो वह भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। दंपति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
कमलेश कुमारी का शरीर लगभग 75 प्रतिशत तक जल चुका था, जिससे उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंत उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में उनके पति कुलवंत सिंह ठाकुर के हाथ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनके हाथों की सर्जरी की जानी है और फिलहाल उनका उपचार जारी है। कुलवंत सिंह ने कमलेश कुमारी की मौत की पुष्टि की है।
Trending Videos