{"_id":"69a179cd1af12df65507b6e1","slug":"video-farewell-ceremony-held-in-hamirpur-school-dharmesh-patial-elected-mr-farewell-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हमीरपुर स्कूल में हुआ विदाई समारोह, धर्मेश पटियाल चुने मिस्टर फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हमीरपुर स्कूल में हुआ विदाई समारोह, धर्मेश पटियाल चुने मिस्टर फेयरवेल
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में शुक्रवार को नई उड़ान थीम पर विदाई समारोह का आयोजित हुआ। समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य मुशताक मोहम्मद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बारहवीं के विद्यार्थियों को टाइटल देकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्कूल में बिताए गए पलों को याद किया। समारोह में अंकित पटियाल को मिस्टर हैंडसम, धर्मेश पटियाल को फेयरवेल, कृष्ण को इंटेलिजेंट और आदित्य राणा को मिस्टर पर्सनालिटी चुना गया। इस मौके पर डीईपी प्रवीण पठानिया व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।