फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kendriya Vidyalaya Hamirpur receives a budget of 33.92 lakh under the PM SHRI scheme.

Hamirpur (Himachal) News: पीएम श्री योजना से केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर को 33.92 लाख का मिला बजट

Fri, 31 Jul 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Hamirpur receives a budget of 33.92 lakh under the PM SHRI scheme.
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ केंद्रीय विद्यालय के कार्यों का निरीक्षण करती हुईं।स स्रोत : जनसंपर्क विभ
हमीरपुर। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय को इस वित्त वर्ष के लिए करीब 33.92 लाख रुपये का बजट मिला है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग विद्यालय परिसर के ढांचागत विकास, मरम्मत, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, अध्यापक प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण और अध्यापक-अभिभावक संवाद सहित अन्य कार्यों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने पिछले वित्त वर्ष में हुए खर्च की रिपोर्ट तलब करते हुए पुराने ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण, बिजली ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करने सहित अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणामों पर उन्होंने शिक्षकों अरविंद कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और एकता सिंह को सम्मानित किया।

बैठक में प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विद्यालय की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के बाद जिलाधीश ने करीब 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित वोकेशनल लैब का शुभारंभ किया और विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed