{"_id":"6a456a2a12a4ef0e38020823","slug":"lack-of-roadside-drains-rainwater-is-entering-the-fields-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-199236-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे नालियों का अभाव, खेतों में घुस रहा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे नालियों का अभाव, खेतों में घुस रहा बारिश का पानी
Thu, 02 Jul 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
आजुध्या दास, निवासी लग देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊहल (हमीरपुर)। लग देवी क्षेत्र में सड़क किनारे नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी सीधे खेतों में पहुंच रहा है, जिससे किसानों की मक्की की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। तेज बहाव से उपजाऊ मिट्टी के बहने की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो सकती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले बारिश का पानी अलग-अलग स्थानों से नीचे उतर जाता था, जिससे नुकसान सीमित रहता था, लेकिन हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे डंगे के निर्माण के बाद पानी की प्राकृतिक निकासी बाधित हो गई है।
नालियों के अभाव में पूरा पानी एक ही दिशा में खेतों और आसपास के क्षेत्रों में जा रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से नालियों का निर्माण कर जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि फसल और आसपास की संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
-
यहां पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। गत वर्ष भी खेतों में पानी आया था। इससे मक्की की फसल को नुकसान हुआ था। -विधि चंद, निवासी लग देवी
बारिश का पानी सीधे खेतों में पहुंचता है। उपजाऊ मिट्टी को भी नुकसान हो रहा है। लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि यहां पर निकासी के लिए नालियों का निर्माण करवाया जाए। -आजुध्या दास, निवासी लग देवी
सड़क किनारे मकान है। बारिश के पानी से मकान की नींव को भी खतरा हो सकता है। यदि निकासी नालियां बन जाएं, तो काफी राहत मिलेगी। -ब्रह्मदास, निवासी लग देवी
लोक निर्माण विभाग से पहले भी नालियों के निर्माण के लिए आग्रह किया गया था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। -विजय कुमार, निवासी लग देवी
कोट
समस्या ध्यान में है। संबंधित लोग जमीन की एनओसी के साथ एक मांगपत्र दें। उस मांगपत्र को जिला प्रशासन को सौंपकर फंड की मांग की जाएगी। -नीतिश, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी