फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lathicharge on students an attack on democratic values: Verma

छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला : वर्मा

Thu, 23 Jul 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार की निंदा की है।
विज्ञापन

परिधि गृह हमीरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। अनीता वर्मा ने हिमाचल प्रदेश से चुने गए लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संसद में प्रदेश और देश के युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का भविष्य कहे जाने वाले युवा और छात्र आज पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। जब छात्र अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो सरकार समाधान तलाशने के बजाय पुलिस बल का सहारा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज शर्मनाक और तानाशाही रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा धांधली और युवाओं की समस्याओं को लेकर लंबे समय से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठ रही है।
पूर्व की सरकारों में किसी भी गड़बड़ी पर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री इस्तीफा देते थे, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार और भाजपा इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रही है।

अनीता वर्मा ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष के नेता छात्रों की आवाज उठाने आगे आए तो उनके साथ भी अनुचित व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन वर्तमान सरकार संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed